पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने किए हस्ताक्षर, 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट

by Kakajee News

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।
वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।
अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री ओपी चैधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

यहां देखें छत्तीसगढ़ बजट 2025 की 20 बड़ी बातें-
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 62 हजार 100 करोड़ का बजट किया पेश
छत्तीसगढ़ में 1 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल,वैट में एक रु छूट देने की घोषणा
सरकारी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत DA की घोषणा
रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो ट्रेन चलाने के लिये होगा सर्वे
एतिहासिक रिकॉर्ड: छत्तीसगढ़ में पहली बार और देश में संभवत: प्रथम हाथ से लिखा बजट पेश हुआ
गति (GATI) थीम पर आधारित रहा बजट, GYAN से लेकर GATI तक का सफर
दलहन-तिलहन को MSP पर खरीदने का फैसला
पत्रकार सम्मान निधि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार होगा
प्रदेश में NSG की तर्ज पर बनेगा SAG
CISF की तर्ज पर SISF का होगा गठन
सरकारी कर्मचारियों का डीए 53 फीसदी बढ़ाने की घोषणा, अप्रैल से मिलेगा लाभ
तेंदूपत्ता की 5500 प्रति मानक बोरा दर से होगी खरीदी
20 हजार नई भर्तियों की स्वीकृति, 12 अतिरिक्त नर्सिंग की होगी स्थापना, 34 करोड़ का प्रावधान
दिव्यागों के विशेष स्कूल के लिये 5 करोड़ रुपये का प्रावधान
नई सड़क निर्माण के लिये 2 हजार करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना होगी शुरू, 100 करोड़ रुपए का प्रावधान
11 करोड़ रुपए के प्रावधान के साथ दो विशेष संग्रहालय होंगे तैयार
नवा रायपुर में फिल्म सिटी बनाने का प्रावधान
रामलला के दर्शन के लिये 36 करोड़ रुपये का प्रावधान, तीर्थ यात्रा योजना के लिये 15 करोड़ रुपये का प्रावधान
8 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य,महतारी सदन निर्माण के लिये 50 करोड़

Related Posts

Leave a Comment