तेज रफ्तार बाइक चालक ने युवक को मारी ठोकर, उपचार के दौरान मौत, नही थम रहे है हादसों का सिलसिला, बढ़ रहे है हादसे

by Kakajee News

जगदलपुर. शहर की सड़कों पर आए दिन बढ़ रहे सड़क हादसों में रोजाना किसी न किसी की मौत हो रही है, इन बढ़ते आंकड़ों से लेकर लोगों के मन मे डर देखने को मिल रहा है, बीती रात भी नगरनार क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दिया, इस हादसे में युवक की मौत हो गई,
बता दे की बुधवार की रात एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक चालक ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दिया, जिसके बाद युवक की मौत हो गई है, सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा शव को पीएम के लिए भेज जांच शुरू कर दिया है,
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को हाटकचोरा निवासी वीरेंद्र कुमार तिवारी 47 वर्ष जो पेशे से ड्राइवर था, अपने ट्रेलर में माल लोड करने के लिए नगरनार स्टील प्लांट गया हुआ था, रात करीब 8 बजे वीरेंद्र अपनी ट्रेलर को प्लांट के मटेरियल गेट के पास एनएच 63 के किनारे खड़ी कर पैदल खाना खाने जा रहा था, इसी दौरान ओड़िसा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वीरेंद्र को ठोकर मार दिया, इस घटना में बाइक सवार और वीरेंद्र दोनों ही घायल हो गए, घटना के दौरान मौजूद लोगों और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल ही बेहतर ईलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, देर रात ईलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई है, इस मामले को लेकर ट्रेलर के मालिक दिनेश गुप्ता ने नगरनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है,

Related Posts

Leave a Comment