बिलासपुर लोगो को कट्टा दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपियो को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से एक देशी कट्टा जप्त किया है आरोपियो के द्वारा सुनसान जगह मे आने जाने वालो को देशी कट्टा दिखा कर डरा धमका रहा था जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दरअसल पुरा मामला सिरगिट्टी क्षेत्र का है जहां 25 मार्च को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि मैट्रिक चौक सिरगिट्टी के पास रोड किनारे 2 व्यक्ति खडे हुए है जिसमे से एक व्यक्ति के हाथ मे देशी कट्टा रखा है और वो आने जाने वालो को डरा धमका रहा है घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिरगिट्टी रजनीश सिंह द्वारा टीम गठित कर घटना स्थल पहुंचे पुलिस को आता देख कर दोनो आरोपी भागने के फिराक मे थे इसपर सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो को पकडकर उनकी तलाशी ली इस दौरान आरोपी विकास उर्फ बाके सिंह बृजभान उम्र 38 वर्ष बिजली आफिस के सामने श्री रामजी नगर सिरगिटटी थाना सिरगिटटी के कब्जे से एक देशी कट्टा जप्त किया गया है साथ ही उसके साथी अरूण यादव सहित दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल दोखिल किया गया।
