बिलासपुर के प्रसिद्ध महामाया माता मंदिर के पास स्थित एक कुंड के किनारे 30 कछुए मृत हालत मे मिले है मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन को इसकी जानकारी भी नही लग पाई हलाकी सीसीटीवी फूटज से पुरे राज का खुलासा होगा। की कछुआ को बडी संख्या मे निकालने वाला कौन था।
दरअसल रतनपुर के महामाया कुंड के किनारे मे जाल मे फंसे करीबन 30 कछुए मृत हालात मे मिलने से हड़कंप मच गया। बता दे की महामाया मंदिर मे अभी नवरात्रि की तैयारी ज़ोर पर है ऐसे मे 30 कछुओं की जाल मे फंस कर मरने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे कर रहे हैं।रतनपुर प्रबंधन के द्वारा परिसर के कुंड मेँ कपड़ा धोना नहाना या मछली पकड़े पर ट्रस्ट नें रोक लगा कर रखा है और मंदिर से लगे कुंड मे जाल मे इन कछुऐ को कौन फंसाया इसकी जानकारी अब जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।लोगो के मुताबिक रतनपुर के अन्य जगहो व तालाबों मे मिलने वाले कछुओं को लोग अक्सर महामाया के इस कुंड मेँ छोड़ देते हैं। फिलहाल इस मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है स्थानीय प्रशासन और वन विभाग मामले की जांच शुरू कर दी है।
