सीमेंट प्लांट में मजदूर की रहस्यमयी मौत, इलाके में फैली सनसनी

by Kakajee News

भाटापारा, 4 मई: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मजदूर कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अशरेस पासवान के रूप में हुई है, जो 1 मई से लापता था।

मजदूर कॉलोनी में शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और मजदूरों में भय और आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटना है या हत्या।

इस घटना के बाद सीमेंट प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्लांट की दीवारों के पीछे आखिर क्या चल रहा है? क्या मजदूरों की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है?

मामले की जानकारी मिलते ही सुहेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment