श्रीनगर में पुलिस टीम पर हुआ आतंकी हमला, दो जवान शहीद, इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरा

by Kakajee News

श्रीनगर के बारजुला इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं। घटना के बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। आतंकियों के हमले में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शुरुआत में अज्ञात लोगों की ओर फायरिंग की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में एजेंसियों ने आतंकी हमले की पुष्टि की। कहा जा रहा है कि एक गली से निकले आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया और फिर उसी गली के रास्ते भाग निकले।

Related Posts

Leave a Comment