धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी में सांप कांटने से महिला की मौत हो गई।महिला अपने घर पर सोई थी, तभी सांप ने काट लिया। वही परिजनों में हड़कंप मच गया।महिला को अस्पताल ले जाया। जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दरअसल धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला को आधी रात सांप ने काट दिया था। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर पर सोई हुई थी। जहां पर सांप अचानक पहुंच गया और महिला को काट दिया। हाल में बेमौसम बरसात के चलते भारी उमस पढ़ रही है। जिससे लोग भी गर्मी से राहत पाने के लिए घर के रूम में न सो कर घर के परछी में सो रहे है। गर्मी के दिनों में सांप और कई जीव जंतु उमस ओर गर्मी के के कारण बाहर निकल आते हैं। जिसका खामयाजा लोगो को भुगतना पड़ता है।
दुगली थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जबर्रा की बुजुर्ग महिला खमरीन कमार को जहरीले सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया गया की खमरीन कमार घर में खाना खाकर घर के बरामदे में अकेली जमीन पर सोई हुई थी। इस दौरान आधी रात जहरीला सांप घर में घुस गया। और रात्रि में बुजुर्ग महिला के दाएं हाथ में जहरीला सांप ने काट दिया। इसके बाद वह अपने परिजनों को बताई। और जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
