घर मे लगी अचानक से आग, मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

by Kakajee News

जगदलपुर, शहर के मोतीतालाब पारा स्थित एक घर मे बीती रात अचानक से एक घर मे आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी गई, जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस दौरान घर का सामान पूरी तरह से जल कर खाक हो गया था,
मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा कि मोतीतालाब पारा स्थित जानकी पाणिग्राही के घर मे बीती रात अचानक से आग लग गई, घर के लोग किसी तरह बाहर आने के बाद आसपास के लोगो को सूचना दिया गया, आग देखते ही देखते तेजी से फैल गई, वही आसपास के लोगो ने मामले की जानकारी नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल को देने के साथ ही कोतवाली पुलिस को भी दी, जहाँ रात में ही दमकल की गाड़ियों के साथ ही पुलिस टीम आ पहुची, जहाँ रात में गली में घर होने के कारण जवानों ने दूसरे के घर की छत पर चढ़कर तेजी से पानी का बौछार किया गया, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस दौरान घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, बताया जा रहा है कि आग शायद शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है, लेकिन इसकी भी जांच की जा रही है,
बात करे अगर 3 दिन पहले की तो इसी शार्ट सर्किट के चलते गीदम रोड़ स्थित एक गैरेंज में आग लगने से लाखों का सामान व मशीन जलकर खाक हो गया था,

Related Posts

Leave a Comment