आबकारी विभाग सुस्त, पुलिस चुस्त , बरमकेला व कोसीर पुलिस की महुआ शराब पर कार्रवाई, तीन प्रकरण में 67 लीटर महुआ शराब जप्त

by Kakajee News

रायगढ़. रायगढ़ जिले में अवैध शराब के बेचने एवं उनके परिवहन मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर लगातार छापामार अभियान जारी है और जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की टीम ने बड़े पैमाने पर शराब तस्करों को न केवल पकड़ा है बल्कि उनके पास देशी व विदेशी शराब भी पकड़कर यह जता दिया है कि जिले में किस तरह अवैध शराब हर गली व मोहल्ले में बिक रही है। यहां पुलिस की कार्रवाई की सर्वत्र सराहना की जा रही तो वहीं आबकारी विभाग की टीम पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार उनकी टीम ऐसी जगह क्यों नही पहुंच पाती, जहां लंबे समय से छोटे बड़े शराब तस्कर अपना कारोबार आराम से चला रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें आबकारी विभाग का खुला संरक्षण था जिसके चलते वे अपने अवैध शराब के परिवहन तथा बिक्री करते आ रहे थे लेकिन पुलिस ने अपने पुलिस महानिरीक्षक के दिशा निर्देश का पालन करते हुए शराब तस्करों को दबोचना जारी रखा है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमकेला थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह राजपूत पुलिस टीम ने 18 फरवरी को मुखबिर सूचना पर ग्राम डभरा बस्ती पानी टंकी के पास नाकाबंदी कर भकुर्रा की ओर लाल रंग कावासाकी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 बी 1684 में आ रहे दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ किया गया। मोटर सायकल चालक अपना नाम मिलन पुजारी पिता शत्रुघन पुजारी उम्र 27 वर्ष एवं पीछे बैठे व्यकित अपना नाम मनोज पटेल पिता लक्ष्मीप्रसाद पटेल उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी ग्राम डभरा थाना बरमकेला का होना बताए। पीछे बैठा व्यक्ति एक प्लास्टिक बोरी अंदर एक प्लास्टिक पलिथिन में करीब 50 लीटर महुआ शराब रखा हुआ था जिसे अवैध रूप से विक्रय हेतु लाना बताया। पुलिस ने आरोपियों से अवैध शराब एवं बाइक जप्त कर धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है।
वहीं सारंगढ़ ब्लाक के कोसीर थाना पुलिस ने 18 फरवरी को ग्राम सिंघनपुर में आरोपी गिरधारी सिंग उर्फ बादलसिंग सिदार उम्र 28 वर्ष ग्राम फरसवानी थाना डभरा हा0मु0 ग्राम पासीद थाना कोसीर को पैदल हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब 10 लीटर लाते हुये पकड़ा गया। एक अन्य कार्यवाही में ग्राम सिंघनपुर पासीद रोड पुलिया के पास करन निषाद पिता नम्मू निषाद उम्र 26 वर्ष साकिन पासीद को 10 लीटर क्षमता वाली जरकिन में 07 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है। आरोपियों पर थाना कोसीर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Related Posts

Leave a Comment