विकास की ऐसी रफ्तार, पहले कभी नही देखी, दो महीनें में दूसरी बार बन रही है सड़क

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ शहर में इन दिनों नई व चमचमाती सड़कें जनता के लिये एक सौगात बनी हुई है और लोगों को ओपी चैधरी की वजह से गड्ढे और धूल धक्कड से छुटकारा मिल गया है। लेकिन मजे की बात यह है कि विकास की इस गति में रायगढ़ के चक्रधर नगर इलाके में नगर निगम कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। इसका कारण यह है कि सरला विला के सामने से लेकर स्टेडियम रोड स्थित दुर्गा मंदिर तक फिर से दोनों तरफ सड़क निर्माण तेजी से हो रहा है। पहला यह कार्य चैड़ीकरण के रूप में था और अचानक नई सड़क के उपर तीसरी परत बनाकर निगम ने शहर वासियों को चैका दिया है।
एक जानकारी के अनुसार तीन महीने पहले ही सरला विला से लेकर स्टेडियम मार्ग तक दोनों तरफ बेहतरीन सड़क बनाई गई थी। गुणवत्ता के आधार पर डामरयुक्त यह सड़क बकायदा शहर की जनता के लिये वरदान साबित हो रही है, पर अचानक इसी सडक पर बीते तीन दिनों से नगर निगम फिर से सड़क के उपर सड़क बना रहा है, जो कि चैकाने वाला है। लाखों रूपये खर्च करके पहले बनाई गई सड़क में कोई नुकसान भी नही हुआ था और न ही कहीं गड्ढे दिखाई दे रहे थे। बावजूद इसके सरला विला के सामने से दुर्गा मंदिर तक दोनों तरफ फिर सड़क के उपर सड़क बनाकर लाखों रूपये खर्च कर दिये गए है। स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क के उपर फिर से सड़क बनाये जाने से यहां के डिवाईडर भी छोटा हो चुका है। स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि सरला विला के पास सुरभी डेयरी, रूपसी गारमेंट के सामने वाले पोर्च में नाली तक नही है और ऐसे में नई सडक वहां की सीढ़ियों से उपर तक बना दी गई है।
बहरहाल देखना यह है कि प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चैधरी को अंधेरे में रखते हुए निगम के किस अधिकारी के कहने से यह अनोखा काम किया जा रहा है इसकी जांच की जानी चाहिए।

Related Posts

Leave a Comment