कोंडागांव शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 53 वर्षीय श्यामलाल सेन ने 13 साल के नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन अनाचार किया। पीड़ित बच्चे की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल सेन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की सुरक्षा और काउंसलिंग की व्यवस्था की है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
कोंडागांव जिले में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।
पुलिस ने मामले की त्वरित जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं
