नशे में धुत्त एक कार चालक ने 4 लोगो को रौदा, 01 की मौके पर ही मौत, 03 गंभीर

by Kakajee News

बिलासपुर मे नशे में धुत्त एक कार चालक ने 4 लोगो को रौद दिया कार के चपेट में आए एक युवक की मौके पर ही मौत..3 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही कार से बीयर और शराब की बॉटल बरामद कर कार को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

दरअसल तोरवा थाना क्षेत्र के ढेका लालखदान के पास एक तेज रफ्तार कार ने सडक पर चल रहे लोगो को अपनी चपेट मे ले लिया जिसमे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकी अन्य घायल हो गये जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। शांति नगर बैंक ऑफ बडौदा के सामने लालखदान ढेका रोड स्विफ्ट कार सीजी 10 एएल 3207 का तेलीपारा के रहने वाले चालक प्रणय जुनेजा ने शराब का सेवन किया हुआ था और अपने कार को तेज रफ्तार से चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया जिसमे करीब 4 लोग घायल हो गए और 1 की मृत्यु हो गई है।

वही सीएसपी अक्षय साबद्रा ने बताया की शराब के नशे मे आरोपी चालक ने चिर लोगो को टक्कर मार दिया जिसमे एक की मौत हो गई वही गाड़ी से तीन शराब की बोतल बारामद हुई है रिपोर्ट पर तोरवा थाने में अरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए धारा 105 BNS ग़ैर इरादतन हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर हवालात भेजा गया है। सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाया जाएगा जिससे ऐसे नशेड़ियों को सबक मिल सके कि होश में रहकर ही वाहन चलाना।

Related Posts

Leave a Comment