धमतरी। घर के बाहर गाली गलौज कर रहें युवकों को गाली नहीं बकने की नसीहत देना एक युवक को उस वक़्त महंगा पड़ गया। जब नसीहत देना एक युवक को इतना नागवार गुजरा की उसने चाकु से उस पर वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दानीटोला वार्ड में रहने वाले विकास ध्रुव ( 25) युवक अपने घर में काम करके आया हुआ था और खाना खाकर आराम कर रहा था। इस दौरान कुछ लड़के घर के बाहर गाली-गलौच कर रहे थे। जिसको मना करने के लिए युवक घर से बाहर निकलकर मना किया। जिस पर वहां मौजूद एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए युवक को रायपुर के अस्पताल भेजा गया था जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मराई से 12 जानू रात 8 बजे संपर्क करने पर बताया कि 6 जून की रात दानीटोला वार्ड में रहने वाले विकास ध्रुव को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वही इस माममें में दानीटोला के रहने वाले सतीष कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है वही इस मामले में 2 अन्य अन्य बालक भी शामिल है जिनको बाल न्यायालय के समकक्ष पेश किया गया है।
