ट्रेवल की फेंन्चाईसी दिलवाने के नाम पर ठगी, दो शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Kakajee News

दुर्ग। भिलाई के स्मृति नगर चौकी पुलिस ने टूर एण्ड ट्रेवल की फेंन्चाईसी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। दोनो ने आरोपीयों ने मिलकर कई लोगो से करीब एक करोड़ 50 लाख की ठगी की थी।दोनो आरोपी घटना कारित करने के बाद से एक अन्य मामले में बालोद जेल में निरुद्ध थे।
नेहरू नगर भिलाई निवासी प्रार्थी टी.व्ही. जय प्रदीप ने स्मृति नगर पुलिस चौकी ने 6 सितंबर 2022 को लेट्स ट्रेवल फ्री के नाम से रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सूर्या माल जुनवानी के संचालक नागेश धारा एवं उसकी पत्नी आरती धारा के द्वारा लोगो को टूर एण्ड ट्रेवल के नाम से फेंचाईसी एवं अन्य स्क्रीम के नाम पर अधिक लालच का प्रलोभन देकर योजनाबद्व तरीके से प्रार्थी से 45 लाख रुपए की ठगी की है।सिर्फ इतना इसके अलावा रामकिशोर सिंह से 10 लाख 40 हजार रूपए,इन्द्रजीत कौर से 80 लाख रुपए ,विवेक विश्वकर्मा से 10 लाख 40 हजार रूपए और इन्द्रजीत गुलाटी से 2 लाख रुपए एवं अन्य लोगो के साथ धोखाधड़ी किया है। जिसके संबंध में स्मृति नगर चौकी में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।आरोपी पति नागेश धारा और उसकी पत्नी आरती धारा को जिला बालोद के एक अन्य प्रकरण में निरूद्व होने के संबंध में जानकारी मिलने मिली। तो विधिवत् न्यायालय से प्रोडक्शन वांरट जारी कराकर आज गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Posts

Leave a Comment