जगदलपुर. बोधघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नकटी सेमरा में रहने वाले युवक के द्वारा अपने सोए पड़ोसी को पत्थर मार रहा था, जिसके बाद गुस्साए पड़ोसी ने जब युवक को इस बात के लिए मना किया तो आरोपी ने अपने हाथ में रखे डंडे से पड़ोसी को पिट पीटकर उसकी हत्या कर दी, घटना के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्री श्रीमाल ने बताया कि नकटी सेमरा निवासी आसमन कश्यप 50 वर्ष अपने घर मे सोया हुआ था, उसी समय उसका पड़ोसी महेश कश्यप 32 वर्ष अपने घर के बाहर हाथ मे डंडा लेकर आसपास के बच्चों को डरा रहा था, जिसके कारण बच्चे डर के चलते उसे देख भाग गए, वही आरोपी महेश ने अपने पड़ोसी आसमन जो कि अपने घर मे सो रहा था, उसे बार बार पत्थर मार रहा था, जिससे गुस्साए आसमन ने महेश को पत्थर मारने का कारण पूछने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद आरोपी महेश ने अपने हाथ मे पकड़े डंडे से आसमन के ऊपर हमला कर दिया, आरोपी ने आसमन पर तब तक हमला किया, जबतक उसकी मौत नही हो गई, घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, घटना के बाद पुलिस को सूचना दिया गया, जहाँ शव को पीएम के लिए भिजवाया गया,
34
