BIG BREAKING NEWS एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने खाया जहर, तीनों बच्चों की मौत, माता – पिता गंभीर

by Kakajee News

कांकेर। बीते रात को परलकोट क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर के ग्राम पी.व्ही. 70 में माता-पिता सहित 3 बच्चों ने जहर खा लिया जिसमें से तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि माता – पिता को गंभीर हालात में पखांजूर सिविल अस्पताल में लाया गया जहाँ उनका ईलाज जारी हैं ।

ग्रामीणों की माने तो पति पत्नी में आये दिन विवाद होते रहता था । शुक्रवार की रात को भी दोनों में विवाद हुआ था । घटना स्थल पर कमरे में खाना परोसा हुआ मिला जिससे स्पष्ट हैं कि दंपत्ति ने अपने तीनों बच्चों के साथ खाना खाया और इसी खाने में जहर मिलाया गया ।

देर रात ज़ब ग्रामीणों को सुचना मिली तो ग्रामीणों ने दंपत्ति को पखांजूर सिविल अस्पताल पहुँचाया परंतु तीनों बच्चों को वही छोड़ दिया गया । जिन्हें सुबह डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । ग्रामीणों का कहना हैं कि जब तक ग्रामीण उनके घर पहुंचे तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी और सबके मुँह से झाग निकल रहा था जिसके चलते बच्चों को रात को अस्पताल नहीं लाया गया । मौके पर पुलिस पहुँची और कई सामानो को जप्त किया और खाने का सैंपल भी लिए ।

पुलिस अब दम्पति के बयान का इंतेज़ार कर रही हैं जिसके बाद ही परिवार द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने का सही कारण स्पष्ट हो पायेगा . पर इस पूरी घटना ने तीन निर्दोष मासूमों की जान ले ली ।

Related Posts

Leave a Comment