बेमेतरा। रविवार देर रात करीब 9 बजे बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है, जहां आरोपी युवक ने फोर व्हीलर बोलेरो को एक व्यक्ति के ऊपर चढ़ा दी। इस वारदात में एक की मौत व दो गंभीर रूप से घायल है। मामला नगर पंचायत साजा का है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक रतनू नेताम पिता नानुक नेताम उम्र 50 निवासी वार्ड नंबर 12 साजा के ऊपर आरोपी मालवेंद्र बनर्जी निवासी वार्ड नंबर 12 साजा ने अपने स्वयं का वाहन बोलेरो क्रमांक CG- 25- 2246 को चढ़ा दिया। यह वारदात साजा कोदवा मेन रोड वर्मा पेट्रोल पंप के पास हुआ है। इसी जगह पर मौजूद मृतक के साथी मुलचंद उर्फ शंकर यादव , नरेश निषाद निवासी वार्ड नंबर 12 साजा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक व आरोपी के बीच रुपए का लेन देन का विवाद चल रहा था, यही विवाद हत्या का कारण बना है। इस वारदात के बाद रात को लोग थाना पहुंच गए थे व आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किए है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। आज सोमवार को मृतक का पीएम बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
32
