नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी नक्सली कन्ना हुआ ढेर

by Kakajee News

 

बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात नक्सली को ढेर किया गया। मारा गया नक्सली नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना था, जो जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टारम का रहने वाला था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
इस मुठभेड़ को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि सोढ़ी कन्ना लंबे समय से कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था।

Related Posts

Leave a Comment