ससुराल से लौटते समय बच्ची को किया अगवा, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी, CCTV में कैद हुई घटना

by Kakajee News

मेरठ के सिंभावली क्षेत्र से बच्ची को अगवा कर किठौर क्षेत्र में दरिंदगी करने वाला आरोपी अनुज कुमार पॉलिटेक्निक का छात्र है। ससुराल से लौटते वक्त उसने बच्ची को अगवा कर लिया था। आरोपी के पिता एक इंटर कॉलेज से रिटायर चपरासी हैं।

आरोपी की आज शादी की सालगिरह :

21 वर्षीय अनुज कुमार मूल रूप से परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में गांव गोविंदपुरी का रहने वाला है। पांच बहनों में वह अकेला भाई है। पिता रिटायर चपरासी हैं, जबकि मां गृहणी हैं। अनुज परतापुर क्षेत्र के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा है। उसकी एक साल पहले हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ से शादी हुई थी। 21 फरवरी को शादी की पहली वर्षगांठ है।

ससुराल जाने का है रास्ता :

18 फरवरी को वह बहादुरगढ़ स्थित ससुराल से लौट रहा था। गांव आने का वही रास्ता है, जहां बच्ची ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। दिमाग में दरिंदगी घुसी तो उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया और किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गांव के जंगल में ले गया, जहां दरिंदगी की।

फुटेज से पकड़ा गया :
आरोपी पकड़ा भी न जाता, अगर वह एक सीसीटीवी कैमरे में कैद न होता। फुटेज में बाइक का नंबर स्पष्ट दिख गया। इससे पता चला कि बाइक मालिक कौन है। बाइक अनुज के नाम पर नहीं थी। चेन बनाते हुए पुलिस अनुज तक पहुंच गई। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब ढाई बजे पुलिस की 12 गाड़ियां अनुज के गांव पहुंची। भनक लगते ही वह फरार हो गया। आखिरकार सिंभावली क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद वह पकड़ा गया।

Related Posts

Leave a Comment