प्रेम संबंध के आरोप में गांवों वालों की तालिबानी सजा, आदिवासी लड़का लड़की को हल से जोड़ा, खेत जुतवाते और की पिटाई..WATCH VIDEO

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे उड़ीसा के रायगढ़ा जिले के शिकारपाई पंचायत के कंजामयोगी गांव के युवक युवती को प्रेम करना पड़ा भारी, एक ही गोत्र के थे युवक युवती , आदिवासी समुदाय में एक ही गोत्र के होने से भाई बहन माना जाता है

लेकिन दोनों आपस में प्रेम करते थे जिसकी जानकारी गांववालों को लगी तो उन्होंने तुरंत पंचायत बुला ली। जिसके बाद दोनों को कड़ी सजा देने का फैसला सुनाया गया और हल से बांधकर खेत जूतवाया गया। इस घटना को पूरे गांव वालों ने देखा लेकिन किसी ने भी तालिबानी सजा के खिलाफ आवाज नहीं उठाई।
क्रूरता की सारी हदें पार गाँववालों ने प्रेमिजोडों की पिटाई की। और दोनों को गांव से बहिष्कृत कर गांवनिकाला भी कर दिया। इस घटना के बाद से युवक और युवती लापता हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाँव वालों के करतूत का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद कल्याणपुरसिंह थाने की पुलिस युवक युवती की तलाश में जुटी ।

Related Posts

Leave a Comment