रायगढ़। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा में हुए घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। जिसके चलते रायगढ़ शहर में भी छत्तीसगढ़ बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। जहां सुबह से ही सभी दुकाने बंद है। सुबह से ही विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ता सुबह से ही बाइक रैली निकालकर शहर की दुकानें बंद करने व्यापारियों से अपील करते दिखे। आलम यह है कि सुबह से दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा वहीं सड़कों पर पुलिस की तैनाती भी देखी गई।
बेमेतरा जिले के साजा में हुए घटना के विरोध में सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद को भाजपा, शिव सेना सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया है। जिसके चलते आज सुबह से ही व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। पान ठेला, जनरल स्टोर, फैंसी स्टोरी, स्टेशनरी दुकान, कपड़ा दुकान, इलेक्ट्रानिक सामान से लेकर सभी दुकानें बंद है। दवाई दुकान को छोड़ कर सभी दुकाने बंद दिखी वहीं शहर के पेट्रोल पंप भी बंद है। यह बंद दोपहर 2 बजे तक रहेगा। सोमवार को रायगढ़ बंद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की चाक चैबंद व्यवस्था देखी गई जहां शहर के चैक-चैराहों में सुबह से ही पुलिस तैनात रही।
