कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ घर में घुसा, गांव में दहशत

by Kakajee News

यूपी के बिजनौर के नावका गांव में पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ घर मे घुस गया। मकान मालिक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया और बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पकड़कर अमानगढ़ आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार थाना अफजलगढ़ के गांव नावका में शनिवार शाम रघुवीर प्रजापति के कुत्ते का पीछा करते हुए एक तेंदुआ उनके घर मे घुस गया, परिजनो ने तेंदुआ जिस कमरे में था उसे बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार वनकर्मियों को बुलाकर रविवार तड़के तेंदुए को पिंजरे मे बंदकर निकट ही अमानगढ़ आरक्षित वन्य क्षेत्र में छुड़वा दिया।

Related Posts

Leave a Comment