रायगढ़। रायगढ़ जिले में यसूजा इंटर प्राईजेस प्रा.लि. का लाॅकर तोड़कर अज्ञात चोर ने 2 लाख 50 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इंचार्ज की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए छबि कुमार यादव ने बताया कि वह यसूजा इंटर प्राईजेस प्रा.लि. हुकराडीपा में इंचार्ज के रूप में काम करता है। 24 जुलाई की रात 10 बजे आफिस के अलमारी के लाकर में ड्रायवरों को खर्चा देने के लिये रखे 2 लाख 50 हजार रूपये को रखकर घर चला गया था। अगले दिन 25 जुलाई की सुबह 10 बजे वह पहुंचा तो डाटा एन्ट्री आपरेटर ने उसे बताया कि अलमारी का ताला टूटा था और लाकर में रखे नगदी रकम 2 लाख 50 हजार रूपये नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोर कर ली गई है। इंचार्ज छवि कुमार यादव ने वहां के सुपरवाईजर संदीप यादव पर शंका जाहिर की है। चूंकि रात में वह नही थी उसी के द्वारा आफिस के पैसे की चोरी की गई होगी।
बहरहाल यसूजा इंटर प्राईजेस प्रा.लि. के इंचार्ज की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
32
