21
बालोद। बालोद जिले में भयानक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र की यह पूरी घटना है जहां एक ट्रक भूसा भरने के लिए राइस मिल के बाहर खड़ी हुई थी। ट्रक और टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीछे से अचानक टैंकर ने आ कर ट्रक को टक्कर मार दिया। जिसके कारण ट्रक ड्राइवर शैलेन्द्र ठाकुर और हेल्पर बुधलाल ढीमर दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक के साइड में खड़े तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही में जुटी है।
