धमतरी में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने 3 युवकों की हत्या कर दी है। वही इस वारदात से पूरा धमतरी जिला में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में आ गए हैं।वही अर्जुनी पुलिस ने इस खौफनाक हत्याकांड में संलिप्त 8 लोगों को हिरासत में लिया है,जिसमें से कुछ नाबालिक भी बताया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बीती रात रायपुर से कुछ युवक धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा के रहने वाले राहुल के यहां पहुंचे थे।इस दौरान रायपुर से आए सुरेश तांडी 34 वर्ष संतोषी नगर, नितिन तांडी 32 वर्ष संतोषी नगर, आलोक ठाकुर 28 वर्ष सेजबहार अपने अन्य 1 दोस्त और राहुल देर रात खाना खाने ग्राम भोयना के अन्नपूर्णा ढाबा के पास पहुंचे और कुछ काम के लिए रुके थे।तभी वहां पर कुछ युवक पहुंच गए और इन पांच युवकों के साथ वादविवाद होने लगा जो कि धीमे से इतना बढ़ गया कि रायपुर और सेमरा से पहुंचे युवकों को दौड़ा दौड़ा कर धारदार खंजर जैसे हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।जिसके चलते रायपुर से पहुंचे सुरेश तांडी और नितिन तांडी (दोनों भाई) और आलोक ठाकुर को मौके में ही मौत के घाट उतार दिया वही राहुल और एक अन्य युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाई है।वही सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और वरदान एंबुलेंस के माध्यम से आज सुबह तीनों मृतकों के शव को अस्पताल लाया गया है।
वही पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस इस हत्याकांड में शामिल लगभग 8 आरोपों को हिरासत में लिया है,जिनमें कुछ नाबालिक भी शमिल है। धमतरी के लोग लगातार बढ़ते हुए ऐसे वारदातों से डरे हुए है।वही धमतरी की जनता ने जिला पुलिस अधिकारी पर काफी नाराजगी जताई जा रही है। फिलहाल अब देखना होगा कि जिला पुलिस प्रशासन अब धमतरी की जनता की नाराजगी को दूर करते हैं या लोगों को अब ऐसे ही दहशत के मोहाल में जीने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
24
