रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात हाथ पैर धोने डेम में उतरा पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर का बेटा अचानक लापता हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस नगर सेना टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लापता युवक के पतासाजी में जुट गई है। साथ ही सुशांत के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दो बजे के आसपास अपने दोस्तों के साथ लाखा डेम के पीछे तरफ गए पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर डीके प्रधान का बेटा सुशांत प्रधान 24 साल, केलो डेम से अचानक लापता हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक की पतासाजी में जुट गए हैं।
बताया जा रहा है कि बीती रात सुशांत प्रधान अपने दो दोस्तों के साथ केलो डैम के पास किसी काम के सिलसिले में गया हुआ था। जहां सुशांत हाथ-पांव धोने के लिए पानी में उतरा था और अचानक वह गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद सुशांत के नही मिलने पर उसके दोस्तों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त मामले की जानकारी दी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक डेम के गहरे पानी में डूब गया होगा। सुशांत के दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जाल में फंसा हुआ मिला शव
युवक के डेम में डूबने की आंशका के मद्देनजर सुबह से ही गोताखोरों की टीम के अलावा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की पतासाजी की जा रही थी इस दौरान पौने चार बजे के आसपास युवक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि डेम में मछली पकड़ने के लिये जाल बिछाया गया था उसी में उसका शव फंसा हुआ था।
46
