नए अस्पताल भवन के निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर पहुँची

by Kakajee News

जगदलपुर. कोंडागाँव जिले में बन रहे नए अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में एक युवक का शव देखा गया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया, वही मामले की जांच शुरू कर दिया गया,
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भट्टीपारा कुसमा निवासी विक्रम महिलांगे 40 वर्ष का विगत कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था, अचानक से युवक का शव नए अस्पताल के भवन में देखा गया, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही मृतक के परिजन भी अस्पताल आ पहुँचे, जहाँ युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर कोई अन्य वजह, फिलहाल मामले की जांच जारी है,

Related Posts

Leave a Comment