ग्रामीण की झोपड़ी में मिली खून से सनी लाश, गले में धारदार हथियार से चोट के निशान, आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस

by Kakajee News

रायगढ़।   रायगढ़ जिले में आज सुबह झोपड़ी में एक ग्रामीण की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटरापाली के खेत में बने झोपड़ी में एक ग्रामीण नत्थू राम चैहान 55 साल की खुन से लथपथ हालत में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद आज सुबह घरघोड़ा थाना प्रभारी, एसडीओपी धरमजयगढ़ के अलावा डाॅग स्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उसके ही बाड़ी में बने बोर घर आज सुबह उसकी खून से सनी हालत में लाश मिली है।
पुलिस मृतक के परिजनों के अलावा गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले में गहरे चोट के निशान मिले हैं जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और जल्द ही इस मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment