गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेंड्रा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करगीकला गांव में 6 साल के बच्चे गीत सिंह की करेन्ट लगने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि खेत मालिक स्वरूप सिंह ध्रव ने फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए झटका करंट की जगह सीधा सप्लाई करंट दिया था, जिससे बच्चे की मौत हो गई।मामले में अब खेत मालिक के खिलाफ मरवाही पुलिस ने BNS की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
दरअसल बीते 28 अगस्त को मरवाही थाना क्षेत्र के करगीकला गांव में 6 साल के गीत सिंह की मौत घर के पास स्थित खेत में लगे विधुत तार की चपेट में आने से हो गई थी,,घटना दिवस को मरवाही पुलिस मौके पर पहुचकर जांच शुरू की और पुलिस ने परिजनों के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर खेत मालिक स्वरूप सिंह ध्रव के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।मौके से मिले साक्ष्यों से यह पता चला कि मकान मालिक स्वरूप सिंह के द्वारा अपने खेतों में झटका करेन्ट की जगह डायरेक्ट अवैध तरीके से विधुत सप्लाई जोड़कर खेतो के चारो ओर करेन्ट दौड़ा दिया था और घटना दिवस गीत सिंह अपने अन्य साथियों के साथ खेलते खेलते खेत के पास पहुचा और सीधे विधुत सप्लाई की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई,,अब इस पूरे मामले में मरवाही पुलिस खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज करते हुए मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
