नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, मौके पर पहुँची पुलिस, 4 साल पहले नक्सलियों ने की थी बेटे की भी हत्या

by Kakajee News

 

जगदलपुर, दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही मामले की जांच की जा रही है,
मामले के बारे में बताया जा रहा है कि अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निलावाया में बीती रात नक्सलियों की एक टीम ने गांव के बण्डी कोर्राम के घर पहुँच उसे बाहर निकालने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी, घटना के बाद गाँव में हड़कंप मच गया, वही इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी आ पहुँची, जहाँ शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, इसके अलावा गाँव के लोगो ने बताया कि 4 वर्ष पहले नक्सलियों ने मृतक ग्रामीण के बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी हत्या कर दी थी,

Related Posts

Leave a Comment