265
रायपुर। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई बैंक में पिछले दिनों ढाई लाख रुपये की उठाईगिरी मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक एन कृष्णा राजू रेड्डी को रायपुर के भाठागांव से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित मूलतः भिलाई सेक्टर पांच का निवासी है। उसने वर्ष 2019 में राजनांदगांव के बैंक में भी इसी प्रकार की वारदात को अंजाम दिया था, जिसको उसने स्वीकार किया है। इस मामले का पुलिस दोपहर में राजफास करेगी। आरोपित के खिलाफ मौदहापारा पुलिस थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
