कोरबा। 8 सितंबर को मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल dav स्कूल के सामने क्वार्टर नंबर सी 54 रमाकांत शर्मा के घर चोरी की घटना सामने आई थी। जहां कर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर लगभग 3 लाख नगदी और लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोर ले गये है।
बताया जा रहा है कि रमाकांत शर्मा मानिकपुर खदान में फिटर के पद पर सदस्य थे और दो माह पहले ही रिटायरमेंट हुए थे उनके दो बच्चे हैं जो पुणे में नौकरी करते हैं जहां पति-पत्नी दोनों बच्चों से मिलने के लिए गए हुए थे इस दौरान 7 तारीख की रात उनके घर चोरी की घटना सामने आई।
पड़ोसियों की शिकायत पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की जहां पुलिस ने मकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी कुछ दिनों बाद वापस आने के बाद पुलिस ने मकान मालिक का बयान दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू की।
मकान मालिक रमाकांत शर्मा ने बताया कि घटना को हुए कई दिन बीत गए लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस ने चोर को नहीं पड़ा है। घर पर रखें सोने चांदी के जेवरात लगभग 10 लाख की अधिक के हैं वही नगदी 3 लख रुपए कर ले गए हैं चोरों की सारी करतूत घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें युवक साफ तौर पर चोरी करते नजर आ रहे हैं।
रमाकांत शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की गई है लेकिन अब तक कार्यवाही और कर नहीं पकड़े गए हैं इसे लेकर कोरबा एसपी और कोरबा सीएसपी को भी इस संबंध शिकायत की गई है। वही इस मामले में मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
वही दूसरी घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात सामने आई अंतर्गत घंटाघर क्षेत्र की एक मोबाइल दुकान के पिछले दरवाजे को तोड़कर पिछले रात चोरों ने लैपटॉप, दो पुराने मोबाइल और एक्सेसरीज की चोरी कर ली। दुकान के संचालक लखन पटेल को आसपास के लोगों ने अगली सुबह इस बारे में जानकारी दी। लखन ने बताया कि इस घटना में 50 हजार का नुकसान हुआ है। चोरों ने सेंट्रल लॉक तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया है।
