कोरबा। कोरबी चोटिया वन मंडल कटघोरा के पसान रेंज में दंतैल 54 हाथी तनेरा गांव के आसपास एक सप्ताह से घूम रहे हैं। गौरेला डांड़ बस्ती में दो मकानों को तोड़ चुके हैं। बस्ती में सामुदायिक भवन 10 साल से अधूरा पड़ा है। स्ट्रीट लाइट लगाने नींव खोदकर छोड़ दी गई है। बिजली तार काटकर ले जाने से गांव में अंधेरा छाया हुआ है।
हाथियों का झुंड मकान तोड़ने के साथ ही राशन, बर्तन और घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचा रहा है। दौरे पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम को ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी दी। उन्होंने र बताया कि हाथियों के आने पर सुरक्षित स्थान ढूंढना पड़ता है। सामुदायिक भवन बन जाता, तो रुकने की समस्या नहीं होती। इसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। बस्ती में आठ खंभे में स्ट्रीट है लेकिन बन्द पड़े है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही कुदमुरा पहुंच गया दंतैल फसल रौंदकर की चौपट कर दिया।
वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में फिर से दंतैल पहुंच गए हैं।सोमवार की रात धरमजयगढ़ वन मंडल पहुंचने के बाद दो किसानों की फसल को चौपट कर दिया है।
लाइट लगानी थी, लेकिन खंभे ही नहीं लग पाए। ग्रामीणों ने टॉर्च देने की मांग की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह ने जल्द ही टॉर्च देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाया है। रेंजर मनीष सिंह ने मुआवजा प्रकरण तैयार करने की जानकारी दी।
इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि सरवन कुमार मरपची, परिक्षेत्र सहायक अयोध्या प्रसाद सोनी, वन रक्षक रामकुमार निषाद, मुरारी साहू, सुरेश यादव व ग्रामीण मौजूद रहे।जहा किसानो के नुकसान हुए फसलों के संबंध में सर्वे कर आगे की कार्यवाही करने की बात को लेकर चर्चा की गई।
वही वन विभाग की टीम गांव में बैठक कर आसपास गांव में लोगों को हाथी से दूर रहने और जंगल की तरफ ना जाने के लिए मुनादी कराया।
