Breaking News सड़क हादसे में फिर एक बेगुनाह की मौत, अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई घटना, लोगों ने कहा ख़राब सड़क की वजह से हो रही दुर्घटना…. पढ़िए पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़. सोमवार की शाम  जर्जर सड़क की वजह से फिर ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेरवानी- सरायपाली के बीच में स्थित मां काली प्लांट के पास सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक बेगुनाह की दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने बताया की इस मार्ग की हालत पिछले कई सालों से बहुत ही ख़राब है जिसके चलते आये दिन रोजाना छोटी मोटी घटनाएं होते रहती है। पिछले दिनों सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने चक्काजाम किया था, लेकिन उन्हें आश्वासन देते हुए आंदोलन समाप्त करा दिया गया था।

बहरहाल सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पूंजीपथरा थाने की पुलिस टीम मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात् मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक ना तो मृतक  की शिनाख्त हो सकी है और ना ही घटना कैसे हुआ इसकी जानकारी मिल सकी है।

Related Posts

Leave a Comment