ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस कर रही जांच

by Kakajee News

भाटापारा। भाटापारा के सिद्ध बाबा रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक निखिल पाण्डे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। निखिल दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का निवासी था। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक के जेब से रेलवे का टिकट बरामद हुआ है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह यात्रा करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल, युवक की मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इस घटना ने फिर से रेलवे प्रशासन और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।

Related Posts

Leave a Comment