जगदलपुर. करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम चोकनार में पिता पुत्र के ऊपर मधुमक्खी ने हमला कर दिया, मधुमक्खी से बचने के लिए पिता पुत्र ने पानी मे छलांग लगा दिया, जहाँ डूबने से दोनों की मौत हो गई, घटना के बाद शव का पीएम करवाया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया, इस घटना से गाँव मे शोक की लहर दौड़ गई है,
बताया जा रहा है कि बुधवार को ग्राम चोकनार निवासी पिता पुत्र गोवर्धन पूजा के चलते अपने मवेशी के लिए घास लेने के लिए जंगल गए हुए थे, घर से आधा किमी दूर जंगल मे पहुँचे ही यह कि अचानक जंगल मे मधुमक्खी के झुंड ने पिता पुत्र के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया, मधुमक्खी से बचने के लिए दोनों ने जंगल के ही तालाब में छलांग लगा दी, काफी देर तक पानी मे रहने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई, घर वाले जब तक इनको बचाने के लिए आते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी, इस घटना की जानकारी लगते ही गाँव के साथ ही परिवार में शोक की लहर छा गई, एक साथ पिता पुत्र के शव का पीएम व उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाते देख हर किसी के आँख में आंसू झलक उठे,
