मामा के घर रह रही छात्रा ने लगाई फांसी,छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने किया बयान दर्ज जांच में जुटी

by Kakajee News

कोरबा। किसी कारणवश कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटक रहा था। उसे फंदे से नीचे उतार आनन फानन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है।
बालको थानांतर्गत नया रिस्दा भदरापारा में तीजराम यादव परिवार सहित निवास करता है। वह बालको में कार्यरत है। उसके साथ ही उसकी भांजी यामनी यादव 16 वर्ष एक सहेली के साथ रह रही थी। दोनों स्थानीय विद्यालय में कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत थे। प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह तीजराम काम पर चला गया। घर के सभी सदस्य अपने अपने काम में व्यस्त थे, जबकि यामिनी अपने कमरे में सो रही थी। परिजन तबीयत ठीक नही होने के कारण सोने की बात सोच रहे थे। दोपहर में तीजराम भोजनावकाश पर घर पहुंचा। उसने भांजी के संबंध में पूछताछ की तो उसके कमरे में होने की जानकारी मिली। तीजराम भांजी के कमरे में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। यामिनी फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने आनन फानन छात्रा को फंदे से नीचे उतार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताली मेमों मिलने पर बालको पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतिका छात्रा के मामा विकास यादव ने बताया कि निजी कंपनी में वाहन चलाता है और काम पर गया हुआ था जहां फोन कर उसे जानकारी दी गई की यामिनी ने घर पर में म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी है मौके पर पहुचा। उसे लगा कि उसकी तबीयत खराब है और घर पर सोई होगी और घर वाले अपने काम पर लगे हुए थे तब उसने इस घटना को अंजाम दी है।
बड़ी दीदी की सबसे बड़ी बेटी थी और पढ़ाई लिखाई में होशियार थी लेकिन उसने यह घातक कदम कब कैसे और किन परिस्थिति में उठया है यह समझ से परे है।
दो बहन और एक भाई है जिसमें से सबसे बड़ी मृतिका का है। जहां पढ़ाई करने के लिए पिछले 1 साल से यहां आई हुई थी। बालको थाना ने इस मामले में कहा कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की जांच कार्यवाही जारी है

Related Posts

Leave a Comment