कबीरधाम। आज गुरुवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मारी है। इस बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमानकापा गांव के पास हुई है।
थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम सगौना निवासी दो पुरुष व एक महिला बाइक में सवार होकर पास के गांव बिरनपुर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। इनके नाम पंचम बैगा, प्रेमलाल व चीनी बैगा बताए जा रहे है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया है।सूचना मिलने पर पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया भेजा है। शव की पहचान करने परिजनों को बुलाया गया है। कल शुक्रवार को पीएम किया जाएगा।पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
40
