खड़े-खड़े सो रहा था हाथी का बच्चा, अचानक हुआ कुछ ऐसा

by Kakajee News

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के फनी वीडियो देखने को मिल जाते हैं। यह वीडियोज देखने पर लोग हंस-हंस कर लोटपोट तक हो जाते हैं। हालांकि कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो दिल को खुश कर देते हैं। जिसें उन्हें बार-बार देखना का मन करता है। ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक बार देखने के बाद आप खुशी से झूठ उठेंगे।
दरअसल वीडियो एक हाथी और उसके बच्चे का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी का बच्चा अपनी मां के पास खड़ा है। वह खड़े-खड़े ही सो रहा है। जैसे ही उसकी माता उसे हल्का सा टच करती है। बच्चा अचानक नींद में जमीन पर गुलाटी खाकर गिर जाता है। बच्चे को गिरते ही दूसरे हाथी उसे उठाने के लिए पास आ जाते हैं। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कैप्शन दिया है कि खड़े-खड़े सो गया, मुझे मेरे सैनिक स्कूल की याद आ गई।

Related Posts

Leave a Comment