340
एनटीपीसी लारा में 08.03.2021 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदना एवं विविधता” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की मुख्य वक्ता थीं – भूमिका चंडोला, विवेकानंद स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म – नई दिल्ली।
कन्स्ट्रकशन 1 में आयोजित समारोह की शुरूआत केक कटिंग के साथ हुई। कार्यक्रम में लारा के मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रेमदास टी सहित समस्त महाप्रबंधक एवं महिला कर्मचारी सम्मिलित हुये। शेष कर्मचारी माइक्रोसॉफ़्ट टीम्स के माध्यम से जुड़कर वेबिनार में सम्मिलित हुये। कार्यक्रम का संचालन सुश्री हिमानी शर्मा द्वारा किया गया।
