इंडिया-इंग्लैंड मैच पर सट्टा खिलवाने रायपुर आए छह बुकी गिरफ्तार

by Kakajee News

रायपुर। राजधानी रायपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मंगलवार को होने जा रहे इंडिया इंग्लैंड पर सट्टा खिलवाने रायपुर आए छह बुकी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इंडिया के सबसे बड़े बुकी पार्थ कंसारा समेत कुल छह बुकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि देश विदेश में होने वाले हर मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवाने का काम करते थे बुकी। आरोपियों के पास से छह मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिसमें ऑनलाइन सट्टे की कई आईडी और आगामी मैचों के एडवांस टिकट बरामद किए गए हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि रायपुर जिले में क्रिकेट सट्टा, जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि बीते तीन से चार दिनों से रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल में सभी बुकी ठहरे हुए थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान भी उन्होंने सट्टा खिलवाया था। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना तेलीबांधा पुलिस टीम ने कार्यवाही कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से एक लैपटाॅप, सात मोबाइल फोन, चार हजार रुपये नगद, एक कैलकुलेटर, मैच के टिकट और क्रिकेट सट्टा का हिसाब-किताब जब्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 111/21 एवं 112/21 धारा चार (क) जुआ के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment