किस उम्र में लाइफ इंश्योरेंस में इंवेस्ट करने पर आपको मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें बीमा से जुड़ी हर बात

by Kakajee News

हम सभी इंश्योरेंस प्लान में इंवेस्ट करना चाहते हैं। जहां एक तरफ यहां इंवेस्ट करने पर हमारा पैसा बचाता है तो वहीं यह हमें फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी देता है। पर कई बार हमें समझ नहीं आता कि कब इंश्योरेंस लें? किस उम्र में हमें इंश्योरेंस लेना चाहिए जिससे हमें कम प्रीमियम देना पड़े और लम्बे समय तक रिस्क कवर मिले?
बैंक बाजार डाॅट काॅम के सीईओ अदहिल सेट्ठी बताते हैं, ‘हम अगर शुरुआती उम्र में फाइनेंशियल कवर लेते हैं तो वह हमारे लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इससे हमारा प्रीमियम भी कम आएगा।’ सेट्ठी बताते हैं, ‘अगर आप 45 साल के हैं और आप 1 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस 20 साल के लिए खरीदते हैं तो आपको 30 हजार रुपये हर महीना प्रीमियम देना होगा। लेकिन अगर आप 30 साल के हैं और यही इंश्योरेंस आप 35 साल के लिए लेते हैं तो आपको 10 हजार रुपये का प्रीमियम देना होगा। ऐसे में आप अपने परिवार को बहुत कम उम्र रिस्क प्लान गिफ्ट कर सकते हैं वह भी बहुत कम इनकम में। वह आगे बताते हैं, ‘प्रीमियम के अलावा अगर आप जल्दी इंश्योरेंस खरीदते हैं तो वह भविष्य में काफी फायदेमंद रहेगा। समय के साथ हमारे ऊपर जिम्मेदारी बढ़ जाती है।’ साथ ही इंश्योरेंस पर इनकम टैक्स अधिनियम 80C के तहत 1.5 लाख की छूट मिलती है। अगर आप इस साल अभी तक टैक्स सेविंग को लेकर इंवेस्टमेंट नहीं किए हैं तो लाइफ इंश्योरेंस एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Related Posts

Leave a Comment