6 आईएएस अधिकारियों का पद्भार बदला, जिला पंचायत सीईओ ऋचा बनी दुर्ग की अपर कलेक्टर

by Kakajee News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज प्रदेश के 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जिसमें चार जिला पंचायत सीईओ सहित दो विशेष सचिवों के पद्भारों में भी फेरबदल किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनक प्रसाद पाठक, भाप्रसे 2007 बेच विशेष सचिव मंत्रालय को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यत तक विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर और राजस्व एवं केडी कुंजाम संयुक्त सचिव समान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन केवल संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त प्रभाव से मुक्त कर दिए गए हैं उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे। इसी तरह रायगढ़ जिला पंचायत की सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भाप्रस 2014 को अपर कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है। वहीं नारायणपुर के जिला पंचायत सीईओ राहुल देव भाप्रस 2016 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर का सीईओ बनाया गया है वहीं भाप्रस 2016 के अधिकारी रवि मित्तल जो सीईओ जिला पंचायत महासमंुद थे उनको रायगढ़ जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। इसके अलावा जिला पंचायत सुरजपूर के सीईओ आकाश छिकारा भाप्रस 2017 को जिला पंचायत महासमुंद का सीईओ का भार सौंपा गया है।

Related Posts

Leave a Comment