रायपुर रेलवे स्टेशन में हुआ हादसा , चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान फिसला पैर

by Kakajee News

रायपुर। चलती ट्रेन में चढ़ना कितना जानलेवा हो सकता है, इसके कई वीडियो पहले भी आ चुके हैं। मगर, लोग हैं कि समझने को तैयार ही नहीं होते हैं। ऐसा ही एक हादसा 22 मार्च को रायपुर रेलवे स्टेशन में भी हुआ। मगर, इसका वीडियो और घटना की जानकारी अब सामने आई है। हालांकि, गनीमत रही कि रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने दौड़कर अपनी जान की परवाह किए बिना यात्री की जान बचा ली।
दरअसल, गाड़ी संख्या 02883 दुर्ग निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रायपुर स्टेशन में समय करीबन 12:50 बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची थी और 12:55 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस दौरान एक यात्री नाम अशोक कुमार पिता का नाम जगत नारायण पता आदर्श नगर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली निवासी रायपुर से निजामुद्दीन तक यात्रा करने के लिए थोड़ी देर से पहुंचा।
हालांकि, तब तक ट्रेन प्लेटफार्म से छूट चुकी थी। चलती ट्रेन पर चढ़ने की नाकामयाब कोशिश में यात्री का पैर फिसल गया औ उसकी वजह से वह प्लेटफार्म पर गिर गया। वह ट्रेन के नीचे आने वाला था, लेकिन इस दौरान प्लेटफार्म पर तैनात आरक्षक शिवम सिंह द्वारा तुरंत दौड़कर यात्री को जीवन रक्षा प्रदान की गई। यात्री को ज्यादा चोट नहीं आने के कारण उक्त ट्रेन से सुरक्षित रवाना किया गया।

Related Posts

Leave a Comment