तीन साल की मासूम से मुंह में अंडा डालकर नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by Kakajee News

रायपुर। राजधानी में तीन साल की मासूम बच्ची के मुंह में अंडा डालकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। दुष्‍कर्म की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। आरोपित को दबोचने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की और देर रात उसे पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक घटना 29 मार्च की है। मामला सीलतरा चौकी के सांकरा स्थित एक फैक्ट्री का है। मध्यप्रदेश निवासी एक मजदूर इसी फैक्ट्री में काम करता है और फैक्ट्री में ही अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ रहता है।
होली वाले दिन बच्ची फैक्ट्री में खेल रही थी, उस दौरान आरोपी उसे अपने साथ सुनसान जगह में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इधर बच्ची के नहीं दिखने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। थोड़े देर बाद बच्ची फैक्ट्री से कुछ दूरी पर बेहोश हालत में नाजुक स्थिति में पड़ी मिली। साथ ही बच्ची के मुंह में अंडा था। बच्ची की हालत देखकर परिजनों ने इसकी सूचना सिलतरा पुलिस को दी, जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान बच्‍ची चिल्ला न सके। इसलिए उसके मुंह में अंडा डाल दिया था। उरला सीएसपी अक्षय कुमार से मिली जानकारी की अनुसार दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग है, जिसे पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment