किसान की धारदार हथियार से हत्या

by Kakajee News

कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात खेत में सिंचाई करने गए एक किसान की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के बराव गांव का निवासी राम भजन (52) कल खेत में सिंचाई करने गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में खेत की ओर गए।
पुलिस के अनुसार नलकूप के पास ही एक खेत में उसका रक्तरंजित शव पड़ा था। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने शनिवार को बताया कि परिजनों ने नामजद तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया क़ि शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment