नारायणपुर। सर्चिंग के दौरान जवानों ने कुकर IED बम बरामद किया है। जवानों ने 5 किलो का कुकर IED बम बरामद किया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने कुकर IED बम लगाय था ।
नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर कोषासेंटर के पास ये कुकर IED बम बरामद किया गया है। इससे पहले 26 मार्च को दंतेवाड़ा के पल्ली बारसुर रोड पर एक बार फिर नक्सलियों की उपस्थिति देखने को मिली थी। घोटिया गांव के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है।
मौके से पुलिस ने आईईडी, पिट्ठू समेत दूसरे सामान बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घोटिया के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना पर बारसुर और आसपास के कैम्पों से डीआरजी, एसटीएफ़, सीआरपीएफ़ और सीएएफ के जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया था। जब जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी करनी शुरू की, नक्सलियों को इसकी भनक लग गई और पुलिस पर फायरिंग कर मौके से भाग निकले। जवानों ने भी काफी दूर तक उनका पीछा किया। इस दौरान जवानों तीन आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिए थे, दो आईईडी भी जवानों ने बरामद किए हैं। इसके अलावा पिट्ठू, वायर, दैनिक उपयोगी सामान भी पुलिस ने बरामद की है।
337
