316
रायपुर। एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, नक्सलियों ने अगवा कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर मन्हास को रिहा कर दिया है। कहा जा रहा है कि धरमपाल सैनी समेत दो लोगों को मध्यस्थ बनाया गया था जो आज तड़के ही तर्रेम से 40 किमी दूर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुए थे।धरमपाल सैनी माता रुखमणी सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं जो कि मध्यस्थता कर रहे हैं।
