बहराइच में दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद, चार तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

by Kakajee News

बहराइच की कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह प्रतिबंधित व दुर्लभ प्रजाति के कछुओं तथा शिकार करने के उपकरणों सहित चार वन्यजीव शिकारी तस्करों को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह शहर के झिंगहाघाट मोड़ पर पुलिस टीम ने चार तस्करों को प्रतिबंधित दुर्लभ प्रजाति के शिकार कर लाए गये एक- एक जीवित कछुओं व उनको पकड़ने के दो लोहे के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है।
निरीक्षक ने बताया कि कछुओं के साथ पकड़े गये शिकारी तस्कर शेरू कुमार, पिंटू, अजय और अनिल शहर के मंसूरगंज इलाके के रहने वाले हैं। आरोपी बरामद कछुओं को तस्करी कर जिले के बाहर ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत के माध्यम से जेल भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment