माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने एक-दूसरे के गानों पर किया धमाकेदार डांस, देखें कौन हैं बेहतर?

by Kakajee News

माधुरी दीक्षित इन दिनों ‘डांस दीवाने 3’ जज कर रही हैं। शो में कंटेस्टेंट के साथ-साथ कई बार माधुरी के डांस की झलकियां भी देखने को मिलती हैं। इस हफ्ते शो में एक और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही पहुंचेंगी। नोरा जजों के साथ बैठकर कंटेस्टेंट को जज करेंगी। शो के प्रसारित होने से पहले शूटिंग के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

‘मेरा पिया..’ गाने पर धमाल
ऐसा ही एक वीडियो माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है जिसमें वो अपनी फिल्म के एक गाने ‘मेरा पिया घर आया’ पर डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ नोरा फतेही उनका बखूबी साथ दे रही हैं। माधुरी ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरा पिया घर आया।‘

नोरा के गाने पर माधुरी का डांस
नोरा फतेही के फैन पेज से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जहां पहला गाना माधुरी दीक्षित की फिल्म का था वहीं इस वीडियो में माधुरी, नोरा फतेही के ‘दिलबर’ गाने पर डांस करती हैं। अब दोनों में से कौन बेहतर डांस कर रही हैं ये तो आप खुद देखकर तय करिए।

मार डाला’ पर दोनों की जुगलबंदी
इस वीडियो में माधुरी और नोरा स्टेज पर हैं। दोनों ‘देवदास’ फिल्म के गाने ‘मार डाला’ पर डांस करती दिख रही हैं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फाइनल परफॉर्मेंस से पहले का वीडियो है।

‘मार डाला’ पर दोनों की जुगलबंदी

इस वीडियो में माधुरी और नोरा स्टेज पर हैं। दोनों ‘देवदास’ फिल्म के गाने ‘मार डाला’ पर डांस करती दिख रही हैं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फाइनल परफॉर्मेंस से पहले का वीडियो है।

दिखीं बेहद खूबसूरत
लुक्स की बात करें तो माधुरी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है जिस पर जरी का वर्क किया गया है। इसके साथ उन्होंने डार्क गुलाबी रंग के नेकलेस और इयररिंग्स पहने हैं। बालों को बांधकर वह अपने लुक को कंप्लीट करती हैं। वहीं नोरा ने सिल्वर कलर का बॉडी हगिंग गाउन पहना। उन्होंने बालों को खुला रखा है।

Related Posts

Leave a Comment